Add Post
AutosavingPreview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कंडोलिया मैदान का सौंदर्यीकरण तेज, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
जिला पुस्तकालय बनेगा हाई-टेक, पूल्ड हाउस निर्माण में भी आएगी तेजी
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कंडोलिया मैदान का सौंदर्यीकरण तेज, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
जिला पुस्तकालय बनेगा हाई-टेक, पूल्ड हाउस निर्माण में भी आएगी तेजी
पौड़ी/06 दिसंबर 2025।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में संचालित कंडोलिया मैदान, जिला पुस्तकालय एवं पूल्ड हाउस के निर्माण एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को कार्य गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कंडोलिया मैदान : खिलाड़ियों की सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैदान के मुख्य गेट को पहाड़ी पत्थरों की क्लैडिंग, उभरी नक्काशी और आधुनिक लाइटिंग के साथ आकर्षक रूप देने के निर्देश दिए।
गेट के साथ सुव्यवस्थित गार्ड रूम निर्माण के निर्देश
बरसात के पानी की निकासी के लिए चौड़ी यू-टाइप नाली बनाने पर जोर
दर्शकदीर्घा की ओर आने वाले पानी को नियंत्रित करने हेतु पुख़्ता व्यवस्थाएँ
मैदान में समतलीकरण के दौरान पत्थर/कंकड़ बिल्कुल न हों ताकि खिलाड़ियों को चोट का खतरा न रहे
शाम–रात्रि गतिविधियों के लिए हाई-मास्ट लाइट लगाने हेतु स्थान चिह्नित
निचली दीवारों पर स्पोर्ट्स पेंटिंग, दर्शकदीर्घा में नई रेलिंग, पवेलियन के कमरों व शौचालयों की उचित सफाई और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला पुस्तकालय : हाई-टेक और आधुनिक स्वरूप में बदलेगा
जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के रिनोवेशन कार्यों की प्रगति देखी और कहा कि सिविल व डेकोर कार्य समानांतर रूप से पूरे हों।
बुकशेल्फ, अलमारियां, रैक सहित सभी सज्जा कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
छत पर प्रस्तावित क्लॉक टॉवर हेतु घड़ी का ऑर्डर तत्काल जारी करने के निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी को पुस्तकों की कैटलॉगिंग टीम गठित करने और विषयवार सूची अलमारियों पर स्पष्ट लिखने के निर्देश
छत के चारों कोनों में डेकोरेटिव लाइट्स लगाने, फ्लोर पर लेमिनेटेड वुड उपयोग करने तथा प्रत्येक मंजिल पर पृथक महिला-पुरुष शौचालय विकसित करने के निर्देश
पूल्ड हाउस : निर्माण धीमा, श्रमबल बढ़ाने के आदेश
टाइप-3 आवासों के धीमी गति से निर्माण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और लोनिवि को श्रमबल बढ़ाकर कार्य तेजी से पूरा करने निर्देशित किया।
कार्मिकों की सुविधा हेतु शिकायत कक्ष को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश
मरम्मत कार्यों की निगरानी के लिए गठित टीम को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
पूल्ड हाउस परिसर में उगी झाड़ियों की कटान, झुके हुए पेड़ों की निकासी तथा त्रिशुल पार्क के समीप जर्जर पार्क को दुरुस्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा
निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, लोनिवि निर्माण खंड की सहायक अभियंता अंकिता सक्सेना, प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सुरेश पाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।