चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए अपराध की रोकथाम करना तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत करना है।
पुलिस के निर्देशानुसार जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई में संयुक्त टीमें लगातार दिन-रात चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान जिले के एंट्री और एग्ज़िट प्वाइंट्स, महत्वपूर्ण चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
जाँच के दौरान पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, वाहनों की तलाशी और सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक उपायों को सख्ती से लागू कर रही हैं।
चमोली पुलिस का विशेष फोकस—
अनुचित एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रोक
अवैध वस्तुओं का परिवहन रोकना
नशा तस्करी पर नियंत्रण
असामाजिक तत्वों की पहचान
पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल पूरी तरह सुनिश्चित किया जा सके।