Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
जिलाधिकारी ने पूर्व सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पौड़ी, 08 दिसंबर 2025।
पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ व देश के वीर सपूत, शहीद जनरल विपिन रावत की पुण्यतिथि पर सोमवार को जनपद स्थित विपिन रावत पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनरल विपिन रावत सिर्फ एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की वीर भूमि के ऐसे सपूत थे, जिनकी राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का जीवन युवाओं को समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की राह दिखाता है।
कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।