Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
बिग ब्रेकिंग — नैनीताल में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास लगी भीषण आग, क्षेत्र में हड़कंप
नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास अचानक आग भड़क उठी। घटना चीना बाबा मंदिर के समीप बताई जा रही है, जहाँ से उठता धुआँ और तेज़ लपटें देखते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कुछ ही मिनटों में लपटें तेज़ हो गईं। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। आग किस वजह से लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
स्कूल परिसर के आस-पास तनाव व सतर्कता का माहौल बना हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
दमकलकर्मी और स्थानीय लोग मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी प्रकार के नुकसान या संभावित खतरे की सही स्थिति आग नियंत्रण में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है।