Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला; जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स भेजा गया
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला; जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स भेजा गया
पौड़ी/10 दिसंबर 2025:
विकासखंड पोखड़ा के देवराड़ी तल्ली गांव में बुधवार को 36 वर्षीय कंचन देवी पर घास लेने के दौरान गुलदार ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बिना विलंब के उन्नत उपचार की व्यवस्था हेतु त्वरित कदम उठाए। जमीनी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत शासन से एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
उनकी लगातार मॉनिटरिंग और तेज समन्वय के चलते कुछ ही देर में एयर एम्बुलेंस सतपुली पहुंची, जहाँ से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई।
घटना के बाद देवराड़ी तल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को संवेदनशील क्षेत्रों में अकेले न जाने, समूह में कार्य करने और सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।