पौड़ी/11 दिसंबर 2025।
बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जसपुर में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात बालिकाओं के जन्म का सम्मान करना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने कहा कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने भ्रूण हत्या पर रोक, बेटियों की सुरक्षा, पोषण और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाज से समान अवसर देने की अपील की।
वहीं, परियोजना सुपरवाइज़र सुनीता तोपवाल ने पोषण अभियान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की लाभार्थी सोनिका देवी और प्रियंका देवी की नवजात बालिकाओं कार्तिका और आदविका को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हेमलता देवी, सहायिका सुषमा देवी, ग्राम प्रधान कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पौड़ी: आंगनबाड़ी केंद्र जसपुर में मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का संदेश