कोटद्वार/पौड़ी।
पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कोटद्वार क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 495.09 ग्राम चरस के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान चरस को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।
संयुक्त चेकिंग में कार्रवाई
यह कार्रवाई कोटद्वार पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा मालनपुल क्षेत्र में की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में चरस बरामद हुई।
बरामदगी का विवरण
संदीप शर्मा से: 155.75 ग्राम चरस
मृत्युंजय से: 108.35 ग्राम चरस
कमलेश से: 230.99 ग्राम चरस
कुल बरामदगी: 495.09 ग्राम चरस
तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सप्लायर ‘सोनू’ की तलाश तेज
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चरस उन्होंने सोनू नामक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस ने मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशें तेज कर दी हैं।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप शर्मा, निवासी झंडीचौड़ कलालघाटी, कोटद्वार
मृत्युंजय, निवासी झंडीचौड़ कलालघाटी, कोटद्वार
कमलेश, निवासी ग्राम डकोली, उन्नाव (उत्तर प्रदेश)
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में ANTF प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र राणा, उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, हेड कांस्टेबल देवेंद्र गुसाईं, कांस्टेबल रविंद्र भट्ट, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल हरीश और कांस्टेबल गंभीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का बयान
पौड़ी एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”