कीर्ति नगर नगर पंचायत में बन रही गौशाला पर प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल ने कहा की गौशाला का उद्घाटन तो ठीक है हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन गौशाला का संचालन सही तरीके से होना चाहिए इसके लिए ठोस रणनीति बननी चाहिए वरना गौशाला तो बन जाती है लेकिन उसका सही से संचालन नहीं होता है गए जगह-जगह रोडो पर एक्सीडेंट दुर्घटनाएं हो रही हैं पूरे कीर्ति नगर मार्केट से लेकर जाखनी घिल्डियाल गांव एवं मलेथा में हर रोज कुछ ना कुछ दुर्घटनाएं गायों के साथ हो रही है इसलिए यहां पर गायों के संचालन के लिए सही व्यवस्थाएं बहुत जरूरी है वरना इतनी बड़ी बिल्डिंग बनाकर के कोई फायदा नहीं मिलेगा इसलिए इस बात गंभीरता से लेने की जरूरत है की गायों का संचालन सही तरीके से हो वरना ठीक इसी भवन के नीचे एक पहले भी गौशाला बनी है जिसका संचालन सही से नहीं हो पा रहा है केवल बिल्डिंग बनाने से गौशाला और गायों की रखवाली नहीं हो पा रही है कूड़े के ढेर में गाय चर रही है एवं प्लास्टिक इत्यादि खा रही है जो सही नहीं है संचालन सही होगा तो कहीं पर भी गायों को रखा जा सकता है इसलिए गौशाला संचालन के लिए नगर पंचायत और सरकार व्यवस्था करें नगर पंचायत कीर्ति नगर के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी रामलाल नौटियाल समाजसेवी रोशन सेमवाल आदि ने गौशाला का दौरा किया गायों के संचालन के लिए बन रही नई बिल्डिंग का दौरा कर निकट भविष्य में गौ संचालन के लिए चिंता जाहिर की बिल्डिंग तो बन जाती है लेकिन गौशाला का सही से संचालन नहीं होती नगर पंचायत कीर्ति नगर एवं तहसील कीर्तिनगर एसडीएम यहां का दौरा करके गायों को सही से संचालन करने की व्यवस्था करे