श्रीनगर गढ़वाल।
उत्तराखंड गढ़वाल की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता गढ़वाल क्रिकेट लीग (GCL) का आयोजन आगामी 15 फरवरी से श्रीनगर गढ़वाल में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गढ़वाल क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जीसीएल में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है।
गढ़वाल क्रिकेट लीग का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। पूर्व में इस प्रतियोगिता में आईपीएल खिलाड़ी पवन सुयाल, आकाश मधवाल, राजन चौधरी, अंकित सोनी, मयंक रावत सहित उत्तराखंड के कई नामचीन रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भी दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट और बेहतरीन खिलाड़ियों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी और टीमें मोबाइल नंबर +91 9045997951 पर संपर्क कर सकते हैं।