ऋषिकेश जनपद पौड़ी/ 19 अक्टूबर
ऋषिकेश लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, घटना के अनुसार दीपक रावत निवासी चांदमारी रोड डोईवाला देहरादून द्वारा लक्ष्मणझूला द्वारा थाने में आकर बताया की उनके रत्तापानी स्थित निर्माणाधीन बाउंड्री से किसी अज्ञात चोर द्वारा लोहे के एंगल चोरी कर दिए गए है, सूचना पर पुलिस दुवारा अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया ।
पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को चोरी की घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी, जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए दिनेश सेमवाल पुत्र स्व0 श्री बुधीराम निवासी लंबगांव थाना लंबगांव टेहरी गढ़वाल उम्र 45 वर्ष को नीलकंठ राफ्टिंग रोड पर चोरी की गई लोहे के एंगल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की पकड़े गए चोर के संबंध में उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर मदद ली गईं, वहीं पकड़े गए व्यक्ति को आज चोरी के माल के साथ पौड़ी स्थित न्यायालय में भेज दिया गया है ।