देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने देवी स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं की गरिमा, अधिकारों और न्याय को और अधिक मजबूत किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, जबकि 12वीं उत्तीर्ण करने पर ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और नंदा गौरा योजना जैसी पहलें भी मातृशक्ति और बेटियों के कल्याण में अहम भूमिका निभा रही हैं।इस अवसर पर विधायक सविता हरबंस कपूर तथा महानगर भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद