श्रीनगर (गढ़वाल), उत्तराखंड।डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गनाइजेशन (NMO) द्वारा ब्लड बैंक, एचएनबी बेस हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सतीश कुमार, डॉ. दीपा हटवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ए.एन. पांडेय तथा NMO के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. सी.बी. त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।इस पूरे आयोजन का सफल समन्वय डॉ. अमन भारद्वाज द्वारा किया गया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।रक्तदान करने वालों में अभिषेक, सिमरन, कनिष्का, खुशबू, श्याम, हिमांशी, ऋषु, कुणाल, विनीत एवं पूजा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।इस अवसर पर युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।