Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
अगर जानना है आपके दिल का क्या हाल, तो 17 दिसंबर को पहुंचिए श्रीनगर गढ़वाल
बेस अस्पताल में लगेगी विशेष कार्डियो ओपीडी
श्रीनगर गढ़वाल। हृदय से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंतित लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यदि आप अपने दिल की सेहत की जांच कराना चाहते हैं, तो आगामी 17 दिसंबर को बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित होने वाली विशेष कार्डियो ओपीडी आपके लिए लाभकारी अवसर हो सकता है।
इस विशेष कार्डियो ओपीडी में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच करेंगे और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे।
ओपीडी में सीने में दर्द, सांस फूलना, उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (शुगर) से पीड़ित मरीजों के साथ-साथ जिनके परिवार में हृदय रोग का इतिहास रहा है, वे भी अपनी जांच करा सकते हैं।
यह विशेष कार्डियो ओपीडी जनरल मेडिसिन ओपीडी के समीप संचालित की जाएगी। ओपीडी का समय सुबह 11 बजे से निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते अपने हृदय स्वास्थ्य की जांच कराएं।