Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
अफसर बिटिया कार्यक्रम से छात्राओं में जागा आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता को मिला नया आयाम
पौड़ी, 18 दिसंबर 2025।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ल्वाली में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पौड़ी आशा रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पद्मा रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी परसुंडाखाल अलीशा सचदेवा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु नेगी तथा ग्राम प्रधान नीलम देवी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत को प्रभावशाली बनाया। इसके बाद बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। अपने संबोधन में सीडीपीओ आशा रावत ने कहा कि साक्षर, जागरूक और आत्मविश्वासी बेटी ही सशक्त समाज की मजबूत नींव होती है, और सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। इसके अंतर्गत निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर कमला नेगी ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन सुपरवाइजर सुषमा रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और भविष्य में आगे बढ़ने का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।