कोटद्वार।
नगर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कोटद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी को उल्लेखनीय मजबूती मिली, जब कुल 57 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें 6 निर्दलीय पार्षद और 1 कांग्रेस पार्षद का भाजपा में शामिल होना खास माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में नव-प्रवेशी सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इस घटनाक्रम को कोटद्वार की स्थानीय राजनीति में भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।