कोटद्वार।
कोटद्वार क्षेत्र में सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा होटल–ढाबा चेकिंग और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित निगरानी के दौरान पाया गया कि कुछ व्यक्ति शराब के नशे में शोर-शराबा और अव्यवस्था फैला रहे थे, जिससे लोक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—
मौ० अकरम पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार
मौ० आरिफ पुत्र अब्दुल वाजिद, निवासी लकड़ीपड़ाव, कोटद्वार
राशिद पुत्र रशिद, निवासी बलभद्रपुर, कोटद्वार
मोहित पुत्र सुखराम, निवासी लकड़ीपड़ाव, कोटद्वार
पुलिस ने सभी आरोपियों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।