केदारनाथ।
ताज़ी बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम एक बार फिर अपनी अलौकिक और दिव्य छटा के साथ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। बर्फ़ की सफ़ेद चादर ओढ़े बाबा केदार का धाम मानो स्वयं श्रद्धा, शांति और आस्था का संदेश दे रहा हो। केदारघाटी की हर चोटी, हर पगडंडी और हर दृश्य बर्फ़ की रजाई में लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है।
“Struggle चाहे कितना भी बड़ा हो, Outcome मेरे महादेव ही तय करते हैं”— इस भाव को चरितार्थ करता यह दृश्य श्रद्धालुओं के मन में अपार विश्वास और ऊर्जा का संचार कर रहा है। बर्फ़ की हर बूँद जैसे “जय केदारनाथ, नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव” का उद्घोष कर रही हो।
हिमाच्छादित केदारनाथ मंदिर की दिव्य आभा देखते ही बनती है। शांत वातावरण, श्वेत हिमराशि और बाबा केदार का सान्निध्य—यह संगम केदारनाथ को अन्य सभी तीर्थस्थलों से अलग और अद्वितीय बनाता है।
केदारनाथ धाम की यह दिव्यता न केवल आध्यात्मिक अनुभूति कराती है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत की भव्यता को भी उजागर करती है।