पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड): जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा अंतर्गत संकुल कोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी बाघ की सक्रियता से दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के स्कूलों में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की है।इन विद्यालयों में रहेगा अवकाशखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पोखड़ा, मनोज कुमार जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है:राजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा०प्रा०वि०): पाटल्यूं, मयलगांव और पटोटी।जनता इंटर कॉलेज: कुण्जखाल (कक्षा 1 से कक्षा 12 तक)।अवकाश की तिथियां:04 अप्रैल 2026 (शनिवार)06 अप्रैल 2026 (सोमवार) (नोट: 05 अप्रैल को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते स्कूल अब सीधे मंगलवार को खुलने की संभावना है।)प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत लिया निर्णयउपजिलाधिकारी (SDM) रेखा आर्य ने बताया कि क्षेत्र में नरभक्षी बाघ की आवाजाही और उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी के दृष्टिगत एहतियातन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।”संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। छात्रों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।” — रेखा आर्य, एसडीएमक्षेत्र में दहशत का माहौलकोलाखाल और आसपास के गांवों में बाघ की सक्रियता से ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग की टीम को भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अकेले घरों से बाहर न निकलें और शाम ढलने के बाद विशेष सावधानी बरतें।