श्रीनगर(गढ़वाल): जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दैहलचौरी रोड पर अरकणी बैंड के पास एक इको कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।शादी समारोह से लौट रहा था परिवारजानकारी के अनुसार, कार (UK-13A-9418) में सवार सभी लोग रुद्रप्रयाग में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अरकणी बैंड से लगभग 800 मीटर आगे अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई में समा गई।पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनहादसे की सूचना मिलते ही चौकी दैहलचौरी और श्रीनगर थाने से पुलिस टीम राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों और कांस्टेबल बद्रीलाल की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट को आरक्षी बद्रीलाल ने तत्काल अपने निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुँचाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।मृतक और घायलों का विवरणमृतक: अनीता भट्ट (49 वर्ष), पत्नी शशि राम भट्ट, निवासी राजपुर रोड, देहरादून।घायल:रोहित थपलियाल (24 वर्ष) – चालकरश्मि देवी (45 वर्ष)सुधा देवी (54 वर्ष)सुमन बिष्ट (26 वर्ष)अन्य सभी घायलों का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।