उत्तरकाशी (UK Report 24 Live): उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी से एक बेहद डरा देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ बीती आधी रात को जिला मुख्यालय के पास स्थित स्वास्थ्य विभाग की आवासीय कॉलोनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आधी रात को हुए इस अग्निकांड के बाद पूरी कॉलोनी में हाहाकार और अफरा-तफरी मच गई।शॉर्ट सर्किट बनी वजह, 3 परिवारों का सामान जलकर राखप्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस भीषण हादसे में कॉलोनी में रह रहे तीन स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों का घरेलू सामान, कपड़े और कीमती दस्तावेज पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गए हैं।आधी रात को मची चीख-पुकारहादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात (31 मई) का बताया जा रहा है, जब कॉलोनी के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक भड़की आग और धुएं के गुबार को देखकर लोगों की आंख खुली, जिसके बाद जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर की तरफ भागे। स्थानीय लोगों और चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबूसूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियां और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कॉलोनी की तंग गलियों और आग की भीषण लपटों के बीच रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। हालांकि, प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है।राजस्व विभाग की टीम अब मौके पर पहुंचकर नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुट गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा और सहायता राशि दी जा सके।