देहरादून/मसूरी, 10 जून:उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल मसूरी से एक बेहद दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। बुधवार सुबह मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर पर्यटकों से भरी एक मारुति सेलेरियो कार (DL 5CS 4610) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी और बेहद दुर्गम खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि वाहन में सवार अन्य तीन लोगों की तलाश और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।दुकान से सामान लेकर बैठते ही हुआ हादसादेहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 09:16 बजे की है। पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड, चौकी बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई है।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, कार सवार सभी लोग उत्तरकाशी से लौट रहे थे। हादसे से ठीक पहले उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। जैसे ही सभी लोग सामान लेकर कार में बैठे और गाड़ी स्टार्ट की, तीव्र ढलान होने के कारण संभवतः कार के ब्रेक फेल हो गए। कार अचानक तेजी से आगे बढ़ी और सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे सैकड़ों फीट गहरी खाई में समा गई।दुर्गम खाई होने के कारण रेस्क्यू में आ रही मुश्किलेंघटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल पर घनी झाड़ियां और बेहद खड़ी ढलान (दुर्गम भू-भाग) होने के कारण रेस्क्यू टीमों को खाई में उतरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष आपदा उपकरणों की मदद से खाई में उतरी, जहां से उन्होंने एक महिला का शव बरामद कर बाहर निकाल लिया है।कार में सवार थे यह लोगप्रारंभिक जांच के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं:सविता (उम्र 48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर — निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद (शव बरामद)सत्यप्रकाश — निवासी सोनीपत, हरियाणामनीत (उम्र 19 वर्ष)संगीता (उम्र 46 वर्ष), पत्नी टीटू — निवासी करोलबाग, दिल्लीमौके पर पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) और क्षेत्राधिकारी मसूरी स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पहाड़ी मार्गों पर लगातार बढ़ते हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों और वाहनों की फिटनेस पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।