देवप्रयाग:देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिंडोलाखाल ब्लॉक के पौड़ीखाल बाजार में आज बुनियादी समस्याओं को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी की गरिमामयी उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं और सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पर मूकदर्शक बने हुए हैं।”9 साल में 1 इंच आगे नहीं बढ़ीं सड़कें, विभागों में चल रहा पर्ची सिस्टम” — मंत्री प्रसाद नैथानीपुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने विकास कार्यों में पक्षपात और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा:”पिछले 9 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन देवप्रयाग विधानसभा की स्थिति जस की तस बनी हुई है। हमारे कार्यकाल में जो सड़कें जहां छोड़ी गई थीं, वे आज एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई हैं। नौ सालों में ये सरकार सड़कों का डामरीकरण तक नहीं कर पाई। पानी की स्थिति यह है कि जो हैंडपंप खराब पड़े हैं, उन्हें ठीक करने वाला कोई नहीं है।”पूर्व मंत्री ने टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभागों में अब ‘पर्ची सिस्टम’ चल रहा है। सरकार और विधायक केवल अपने चहेते लोगों को ही टेंडर बांट रहे हैं, जिससे बाकी स्थानीय ठेकेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, “हम भी विधायक रहे, लेकिन हमने कभी इस तरह का पक्षपात और पर्ची सिस्टम नहीं चलाया।”जनता में भारी आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकारइस दौरान स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवान, ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट, चंद्रबदनी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राणा, पूर्णानंद चमोली, मकान सिंह चौहान, केशव डंगवाल, रामलाल नौटियाल, पूरन सिंह सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।क्षेत्र की तमाम राजनीतिक और विकास से जुड़ी खबरों के त्वरित अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।