उत्तराखंड / रुड़की: भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आज सोमवार (5 अक्टूबर) से बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (BEG & Center), रुड़की में शुरू हो रही है। 5 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण किया है।
सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडौन के अनुसार, इस भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के सातों जिलों के युवाओं को अग्निवीर बनने का अवसर मिलेगा। रैली को लेकर रुड़की में सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों (चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी) के युवाओं के लिए निम्नलिखित श्रेणियों में भर्ती आयोजित की जा रही है:
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
- अग्निवीर टेक्निकल
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास)
इसके अलावा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) की भर्ती भी आयोजित होगी।
तिथि-वार भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल:
- 11 अक्टूबर: अग्निवीर क्लर्क / SKT (गढ़वाल के सभी 7 जिले)
- 13 अक्टूबर: अग्निवीर GD (उत्तरकाशी और चमोली)
- 14 अक्टूबर: अग्निवीर GD (चमोली)
- 15 अक्टूबर: अग्निवीर GD (टिहरी गढ़वाल)
- 16 व 17 अक्टूबर: अग्निवीर GD (पौड़ी गढ़वाल)
- 18 अक्टूबर: अग्निवीर GD (रुद्रप्रयाग और देहरादून)
- 19 अक्टूबर: अग्निवीर GD (देहरादून और हरिद्वार)
- 20 अक्टूबर: अग्निवीर टेक्निकल & ट्रेड्समैन (गढ़वाल के सभी 7 जिले)
अभ्यर्थियों के लिए मुख्य निर्देश:
- प्रवेश पत्र (Admit Card): सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दर्ज तय तिथि और समय के अनुसार ही बीईजी एंड सेंटर, रुड़की रिपोर्ट करें।
- प्रवेश पात्रता: रैली स्थल पर प्रवेश केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जिनके पास वैध एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज होंगे।