ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घड़ी समीप आते ही पूरी केदारघाटी शिवमय हो गई है। शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। आगामी 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जिसकी तैयारियों को प्रशासन और मंदिर समिति ने अंतिम रूप दे दिया है।फूलों से महका मंदिर, आज होगी भैरव पूजाभगवान की डोली प्रस्थान के उपलक्ष्य में श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर को क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। आज सायंकालीन आरती के पश्चात केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भगवान भुकुंड भैरव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, बाबा केदार की डोली प्रस्थान से पूर्व भैरव नाथ की अनुमति और पूजा अनिवार्य होती है।ऐसा रहेगा डोली का कार्यक्रम (Route Chart)कल से शुरू होने वाली इस पावन डोली यात्रा का पड़ाव इस प्रकार रहेगा:19 अप्रैल: ऊखीमठ से भव्य प्रस्थान, रात्रि विश्राम फाटा में।20 अप्रैल: फाटा से प्रस्थान कर पवित्र गौरीकुंड (गौरीमाई मंदिर) में आगमन।21 अप्रैल: गौरीकुंड से पैदल मार्ग होते हुए भगवान की डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।22 अप्रैल: प्रातः 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट।जिला प्रशासन और पुलिस बल ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।