केदारनाथ धाम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के दर पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं से किया सीधा संवाद केदारनाथ प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में मुख्यंमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदार के दर्शन हेतु धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने यात्रियों से आत्मीय संवाद करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खुद श्रद्धालुओं से यात्रा को और सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि केदारनाथ आने वाले हर भक्त को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले। श्रद्धालुओं ने भी यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।विधायक आशा नौटियाल रहीं मौजूद इस विशेष अवसर पर केदारनाथ की स्थानीय विधायक श्रीमती आशा नौटियाल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने भी बाबा केदार के दर्शन किए और यात्रा प्रबंधन से जुड़े कार्यों का जायजा लिया।