देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा का मौकानियुक्ति पत्र वितरण के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए हैं। इन नियुक्तियों ने न केवल हजारों घरों में खुशियां लौटाई हैं, बल्कि युवाओं में आत्मसम्मान और एक बेहतर भविष्य का विश्वास भी जगाया है।”प्रदेश का युवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमारी सरकार आगे भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम करती रहेगी। युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंडकार्यक्रम में ये दिग्गज रहे मौजूदमुख्य सेवक सदन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैड़ा, देहरादून कैंट की विधायक सविता हरबंस कपूर और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत शासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भी नवनियुक्त कर्मियों को ईमानदारी और कर्मठता से राज्य सेवा करने की सीख दी।