देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक बड़े और चर्चित घटनाक्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर और एक अन्य आरोपी उर्मिला सनावर पर सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो सामग्री प्रसारित करने का गंभीर आरोप है।कई थानों में दर्ज हुई थी FIRजानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर प्रदेश के विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा व बहादराबाद और राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ कई प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की गई थीं।शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि सोशल मीडिया पर जो ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए गए, उनमें भाजपा के शीर्ष नेताओं के संबंध में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। साथ ही ऐसी भ्रामक सामग्री साझा की गई, जिससे नेताओं और पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुँचा।पुलिस जांच के बाद हुई गिरफ्तारीइन गंभीर शिकायतों के आधार पर संबंधित थानों में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने जब इस पूरे मामले की गहनता से जांच की, तो शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और कड़ियों को लेकर कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से जारी हैं।पुलिस खंगाल रही है सोशल मीडिया रिकॉर्ड्सइस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई सामग्री, उसकी ओरिजिन (कहाँ से पोस्ट हुई) और उससे जुड़े अन्य तकनीकी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और साइबर सेल की मदद से मिले इनपुट्स के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।राजनीतिक गलियारों में हलचल: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा यह नया विवाद सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद से ही इस पूरे घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।