कोटद्वार/सतपुली। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सतपुली मल्ली के निकट सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक बोलेरो वाहन पर विशालकाय बोल्डर (भारी पत्थर) गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसामिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे NH-534 पर गुमखाल और सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के पास पहाड़ी पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से एक भारी बोल्डर सीधे वहां से गुजर रही बोलेरो कार पर आ गिरा। बोल्डर इतनी तेजी और ताकत से गिरा कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।एक की मौत, रेस्क्यू में जुटी SDRFहादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।एक की मौके पर मौत: वाहन में सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पहला घायल अस्पताल रैफर: स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक घायल को तुरंत मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।दूसरे घायल का रेस्क्यू जारी: कार का हिस्सा बुरी तरह पिचक जाने के कारण दूसरा घायल व्यक्ति वाहन के भीतर ही फंसा रहा। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए SDRF की टीम कटर मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।ताजा अपडेट: पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक की शिनाख्त और घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ है।