श्रीनगर (गढ़वाल):
उत्तराखंड के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी और राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा समर्थन मिला है। मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण चौथान पट्टी के कई गणमान्य लोगों ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों ने क्षेत्र में जनहित, विकास कार्यों को गति देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
इन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से:
- अमर सिंह
- छबाण सिंह
- त्रिलोक सिंह
- आनंद सिंह
- गोविंद सिंह
- हीरा सिंह
- पान सिंह
- हरीश चंद्र जोशी
- वीर सिंह
- दरमान सिंह
- बलबीर सिंह
- हीरा राम
- राजा राम
- दिनेश राम
सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
संगठन को मिलेगी और मजबूती: गणेश गोदियाल
इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इन सभी के पार्टी से जुड़ने से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तमाम नए कार्यकर्ता आम जनता की आवाज़ को बुलंदी से उठाने और श्रीनगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चौथान पट्टी से एक साथ कई लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।