(रुद्रप्रयाग)।नगर पंचायत ऊखीमठ के वार्ड संख्या-1 (गांधीनगर वार्ड) में महिला सशक्तीकरण और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से महिला मंगल दल का पुनर्गठन किया गया। बैठक में वार्ड की समस्त महिलाओं ने सर्वसम्मति से श्रीमती मीना देवी को महिला मंगल दल का नया अध्यक्ष चुना है।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।नई कार्यकारिणी का विवरण:बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
पदनामअध्यक्षश्रीमती मीना देवीउपाध्यक्षश्रीमती पवित्रा देवीसचिवश्रीमती दीपिका देवीमहामंत्रीश्रीमती रेखा देवीकोषाध्यक्षश्रीमती संगीता देवीसह सचिवश्रीमती नीमा देवी
वार्ड के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी: मीना देवीअध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रीमती मीना देवी ने वार्ड की सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा:”मुझ पर जो भरोसा वार्ड की मातृशक्ति ने जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। वार्ड के विकास कार्यों और सामाजिक सहयोग के लिए मैं हर समय तत्पर रहूंगी। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को आदर्श वार्ड बनाएंगे।”बैठक में ये रहीं उपस्थित:इस विशेष बैठक और गठन के मौके पर वार्ड की वर्तमान सभासद पूजा देवी और पूर्व सभासद श्रीमती दुर्गा देवी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ ही क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं—शांति देवी, अमरा देवी, अनिता देवी, जोंकी देवी, सरला देवी, पवित्रा देवी, बोंणी देवी, रोशनी देवी, विनिता देवी, गणेशी देवी, फतेश्वरी देवी, और कविता देवी सहित भारी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।