रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सतेराखाल से करीब 4 किलोमीटर रुद्रप्रयाग की ओर डाटपुल के पास एक कार और बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
डाटपुल के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर डाटपुल के समीप कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वाहन संख्या UK 13A 7588 दुर्घटनाग्रस्त
हादसे का शिकार हुई बाइक का नंबर UK 13A 7588 दर्ज किया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुआ, पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है।